बिलासपुर जिले में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी दुकानें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर डाॅ.संजय अलंग के आदेशानुसार बिलासपुर जिले के संपूर्ण क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होने के फलस्वरूप जिले में दुकानों और संस्थानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है।
संशोधित आदेशानुसार सभी मंडियां, दुकान व ठेले (सब्जी, फल, अनाज, चिकन, मटन, मछली) सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी। गैस एजेंसी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, बैंकिंग सेवाएं (जिसमें एक समय में 5 से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं होंगे), दोपहर 3 बजे तक डेलीनीड्स, किराना एवं मोबाईल रिचार्ज दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिल्क पार्लर सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी।
यह आदेश संपूर्ण जिले के सीमा क्षेत्र में तत्काल प्रभावशील है और 31 मार्च रात 12 बजे तक या आगामी आदेश पर्यंत जो भी पहले हो प्रभावशील होगा।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा कहा गया है कि कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाना भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है। इसलिये किसी भी व्यक्ति, संस्था, संगठन द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन न किया जाए।

Leave a Reply

Next Post

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के समस्त सीमाक्षेत्र में पूर्णतः तालाबंदी

शेयर करेकलेक्टर ने किया आदेश जारी इंडिया रिपोर्टर लाइव पेंड्रा (छत्तीसगढ़) । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आदेश जारी कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के समस्त सीमाक्षेत्र में 31 मार्च तक पूर्णतः तालाबंदी (लाकडाउन) करने का आदेश जारी किया है। आदेश में उल्लेखित है कि कोरोना वायरस […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह