आवश्यक चिकित्सा सामग्री का निर्यात नहीं रोकेगा चीन, अमेरिका ने गुणवत्ता पर जताई थी नाराजगी

indiareporterlive
शेयर करे

वुहान। चीन ने मास्क और वेंटिलेटरों की कमी को लेकर चिंताओं के बीच कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री का निर्यात नहीं रोकेगा। सर्जिकल मास्क और अन्य उत्पादों के सबसे बड़े निर्माता चीन ने गत सप्ताह घोषणा की थी कि उसने पश्चिमी देशों की उन शिकायतों के बाद निर्यात का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है कि कुछ चीन के वायरस जांच किट, मास्क और अन्य उत्पाद गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं।
इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी कंपनियों के समक्ष चीनी संयंत्रों से माल के निर्यात में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई थी। वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने बताया कि चीन ने सीमा शुल्क मंजूरी की प्रक्रिया तेज कर दी है और साथ ही निर्यातित माल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।

गाओ ने गुरुवार को कहा, ‘चीन ने महामारी को रोकने वाली सामग्री के निर्यात को रोका नहीं है और न ही रोकेगा।’ चीन की सीमा शुल्क एजेंसी ने गत सप्ताह कहा था कि वह मास्क, वेंटिलेटरों, सर्जिकल गाउन, चश्मे और अन्य सामान के निर्यातकों को इसका सबूत देना आवश्यक बनाएगा कि उनके उत्पाद नियामकों से मंजूरी प्राप्त हैं। चीन ने बताया कि यह पुष्टि करने के लिए माल की जांच की जाएगी कि वे मानदंडों पर खरे उतरते हैं। चीन में अमेरिका के राजदूत टेरी ब्रैनस्टाड ने कहा कि आपूर्तियों की गति कम हो गई है जो चीन द्वारा गुणवत्ता के मानकों को सख्ती से लागू करने के कारण प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Next Post

तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर छह महीने बाद धरती पर लौटा सोयूज एमएस-15 विमान

शेयर करेनासा । अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में छह महीने तक रहने के बाद तीन अंतरिक्षयात्री शुक्रवार सुबह धरती पर वापस लौट आए हैं। यह सभी रूसी विमान सोयूज एमएस-15 से आए हैं। 62वें अभियान में नासा के अतंरिक्षयात्री जेसिका मेयर, एंड्रयू मोर्गन और रूसी अंतरिक्षयात्री ओलेग स्क्रिपोचका शामिल थे।  […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ