बैनर पोस्टर के जरिए नक्सलियों ने पीएम मोदी समेत इन दो मुख्यमंत्रियों को बताया दुश्मन, जनआंदोलन करने लोगों से की अपील

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी : धमतरी के बोरई इलाके में नक्सलियों ने बैरन पोस्टर चस्पा कर एक बार फिर अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। बैरन पोस्टर के जरिए नक्सलियों ने पीएम मोदी समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री और ओड़िसा के मुख्यमंत्री को दुश्मन बताया है। वहीं, जनआंदोलन करने लोगों से अपील की है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बोरई इलाके के परसागुड़ा- सांकरा रोड पर पेड़ गिराकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं, बैनर पोस्टर छोड़ा है। जिसमें नक्सलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को फासीवादी बताया है।

भाकपा माओवादी की मैनपुर नुआपाड़ा डिविजन कमेटी की तरफ से यह बैनर पोस्टर जारी हुआ है। पोस्टर के जरिए तीनों बड़े नेताओ को अपना दुश्मन बताया है। नक्सलियों ने लोगों को सरकार के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने की अपील की है। साथ ही 25 अक्टूबर के बंद आह्वान सफल बनने की अपली आम जन लोगों से की है। नक्सली हरकत की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से पेड़ हटाया और रोड खोला। सभी नक्सली पोस्टरों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

गोपाल कांडा के खिलाफ BJP में उठी विरोध की लहर

शेयर करेउमा बोलीं- ‘साफ सुथरे लोग चाहिए, पार्टी नैतिकता ना भूले’ नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसे सरकार बनाने के लिए छह विधायकों की दरकार है. विवादित चेहरा रहे हरियाणा लोकहित पार्टी के […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च