मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान- हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी

indiareporterlive
शेयर करे

फिल्म नगरी महाराष्ट्र में मचे बवाल के बीच सीएम योगी का बड़ा दांव

हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी: CM योगी आदित्यनाथ

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में हो सकती है नई फिल्म सिटी: योगी आदित्यनाथ

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 19 सितंबर 2020। बॉलीवुड में ड्रग एंगल पर देशव्यापी चर्चा और महाराष्ट्र में मचे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी की नई फिल्म सिटी नोएडा या ग्रेटर नोएडा में बन सकती है।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी हम बनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है. उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे।”

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। यह फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा। इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए।”

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। बता दें कि मुख्यमंत्री ने ये बातें उस वक्त कहीं जब वे मेरठ मंडल (मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर जनपद) के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

आपको बता दें कि यूपी में फिल्म सिटी की मांग काफी लंबे समय से उठती रही है। यूपी के कई फिल्म कलाकारों से लेकर तमाम लोगों द्वारा समय-समय पर यूपी में फिल्म सिटी बनवाने की बात कही जाती रही है। जिसे अब मूर्तरूप देने का फैसला योगी आदित्यनाथ ने कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

गिरदावरी कार्य का निरीक्षण : मौके पर भुईयां पंजी से किया रकबे का मिलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 सितम्बर 2020। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजस्व और कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा किसानों के खेतों में मौके पर जाकर फसलों की गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के कलेक्टर टोपेश्वर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल