सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन ,5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम नहीं रहे। 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. कोरोना से एक लंबी जंग लड़ने के बाद चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। एसपी बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद वह एमजीएम अस्पताल में भर्ती हो गए थे. उन्हें कोरोना के बेहद हल्के लक्षण थे लेकिन फिर भी उन्होंने कोई रिस्क न लेते हुए अस्पाताल में भर्ती होने का फैसला लिया था।

गुरुवार रात को खबर आई थी कि एसपी सुब्रह्मण्यम की हालत बेहद नाजुक है और आईसीयू में वेंटिलेटर और ECMO सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा था दिग्गज गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। मशहूर अभिनेता कमल हासन उनसे मिलने एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने भी यही बताया था कि उनकी हालत बेहद नाजुक है और डॉक्टर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वह 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे. इससे पहले 13 अग्सत को भी उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था।

कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज देने वाले एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन से कई लोग सदमे में है. अपने करियर में 5 से ज्यादा भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गानें गाएं हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषा में बेहतरीन गाने गाए हैं जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं. एक समय में बाला सुब्रमण्यम इतने व्यस्त थे कि वह करीब 12 घंटों में 17 गाने गा लेते थे। उनके नाम सबसे ज्यादा गाना गाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

गोबर विक्रेताओं को आठ करोड़ रूपए का हुआ ऑनलाईन भुगतान,हम किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं : भूपेश बघेल

शेयर करेगोधन न्याय योजना के तहत अब तक 20.72 करोड़ रूपये हितग्राहियों के खातों में अंतरित पंकज गुप्ता रायपुर 25 सितम्बर 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश के 83 हजार 809 गौपालकों एवं गोबर विक्रेताओं को चतुर्थ […]

You May Like

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें - डेका....|....रजनीकांत की फिल्म में हुई नयनतारा की एंट्री....|....सर्बिया में छात्रों ने पलटी बाजी....|....रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस....|....काल बनकर हाईवे किनारे दुकान में घुसा बेकाबू कैप्सूल वाहन....|....लिस ड्राइवर की 51 प्रॉपर्टी मिली, 68 करोड़ रुपए कीमत....|....यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल....|....जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी....|....लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त....|....बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली