एमपी में शिवराज ने सिद्ध किया बहुमत, कार्यवाही के दौरान सदन में नहीं पहुंचे कांग्रेसी विधायक

indiareporterlive
शेयर करे

हाइलाइट्स

  • कार्यवाही के दौरान सदन में नहीं पहुंचा कांग्रेस पार्टी का कोई भी विधायक
  • शिवराज ने सोमवार को ली थी सीएम पद की शपथ, मंगलवार को पेश किया बहुमत प्रस्ताव

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल । मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट का अंत होता दिख रहा है। सोमवार शाम सीएम पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान की बीजेपी सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। एमपी में शिवराज सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान कांग्रेस का कोई भी विधायक सदन में उपस्थित नहीं रहा। वहीं शिवराज से बहुमत परीक्षण का प्रस्ताव पेश करने के पहले ही स्पीकर एनपी प्रजापति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह सदन में बहुमत प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव का बीजेपी के विधायकों ने समर्थन किया। वहीं बीएसपी, एसपी और निर्दलीय विधायकों ने भी भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते हुए वोटिंग की। हालांकि कार्रवाई के दौरान कांग्रेस का कोई भी सदस्य सदन में मौजूद नहीं रहा।

शिवराज ने किए कई बड़े फैसले

बहुमत परीक्षण के एक दिन पहले विधानसभा सचिवालय ने इस कार्यवाही को सदन की कार्यसूची में शामिल करने की जानकारी दी थी। शिवराज सिंह चौहान के सीएम बनने के बाद कई बड़े फैसले हुए थे। इनमें सबसे बड़ा फैसला जबलपुर और भोपाल में कर्फ्यू लगाने का था। शिवराज ने अपनी शपथ के बाद यह कहा भी था कि फिलहाल राज्य में कोरोना का कहर रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है।

बीजेपी के पास 107 विधायक

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी के पास फिलहाल 107 एमएलए हैं। इसके अलावा 22 विधायकों के इस्तीफा देने और 2 के निधन के कारण विधानसभा की कुल 24 सीट अभी खाली है। इन सभी सीटों पर आने वाले 6 महीनों में चुनाव कराए जाएंगे। निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बिना बहुमत के लिए बीजेपी को 9 सीट पर जीत की जरूरत होगी। वहीं अगर एसपी, बीएसपी और निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बरकरार रखनी हो तो बीजेपी को सिर्फ पांच सीट पर जीत की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन, जिले की सीमा सील, निजी वाहनों के मूवमेंट पर पूरी तरह से लगी रोक

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है. रायपुर जिला प्रशासन ने भी कोरोना से बचाव के लिए पीड़ित से संपर्क नहीं करने और संदेही से दूर रहने की सख्त […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं