पाकिस्तान की गीदड़ धमकी पर बोले राजनाथ- भारतीय सेवा मुंह तोड़ सजाब देने में सक्षम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश की समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें विश्वास है कि मुंबई जैसे आतंकवादी हमले की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।

सेना भवन में यहाँ नौसेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि कमांडरों से बातचीत के बाद वह आश्वस्त  हैं कि समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में सुरक्षित है। समुद्री सीमा पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है और उन्हें भरोसा है कि समुद्री सीमा के जरिये मुम्बई जैसे आतंकवादी हमले को दोहराया नहीं जा सकता।

पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद के इस बयान पर कि अब तोप नहीं परमाणु बम चलेगा, उन्होंने कहा कि भारत कभी आक्रमक नहीं रहा है, ना किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया लेकिन अगर किसी ने हमारी तरफ बुरी नजर से देखा तो हमारी सशस्त्र सेना किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है और देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रक्षा नियार्त का गढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

खुलासे से मचा हड़कंप, पुलिस विभाग के वाहन शाखा में खेला गया लाखों का खेल

शेयर करेखड़ी गाडिय़ों के नाम से भी डीजल पर्ची कटाया गया इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर: पुलिस विभाग में घाटाले की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। कोरिया जिले में फर्जी बिल के जरिए लाखों का खेल पुलिस विभाग में खेला गया। पुलिस विभाग की वाहन शाखा में लगभग 20 लाख […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'