अमेरिका में ई-सिगरेट की वजह 18 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 1000 के पार

indiareporterlive
शेयर करे

वॉशिंगटन, अमेरिका में ई-सिगरेट के इस्तेमाल के कारण संभवत: फेफड़ों पर प्रतिकूल असर पड़ने के कारण अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,080 हो गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा, ”दुर्भाग्य से, इस बीमारी को अमेरिकी लोगों, खास कर युवाओं पर पड़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बढ़ने के लिहाज से देखें तो यह एक भयावह समस्या का महज छोटा सा हिस्सा हो सकता है।” एजेंसी ने बताया कि पिछले हफ्ते सामने आए 275 मामलों में पिछले दो हफ्ते में बीमार पड़े नये मरीज और पहले से मरीज की श्रेणी में रखे गए लोग दोनों शामिल थे। पुराने मरीजों को फिर से बीमारी के लक्षण नजर आने की शिकायत है। मरीजों ने किन-किन पदार्थों का इस्तेमाल किया, इस संबंध में 578 मरीजों से पूछे गए सवाल में सामने आया कि 78 प्रतिशत ने निकोटिन युक्त या बिना निकोटिन वाला टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (टीएचसी) उत्पादों का इस्तेमाल किया, 37 प्रतिशत ने सिर्फ टीएचसी उत्पादों और 17 प्रतिशत ने निकोटिन युक्त उत्पादों का इस्तेमाल किया था। टीएचसी गांजे का मुख्य स्वापक पदार्थ है जो व्यक्ति के मिजाज एवं अन्य दिमागी प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है। इन मरीजों में 70 प्रतिशत पुरुषों और 80 प्रतिशत महिलाओं की उम्र 35 साल से कम है। अमेरिका के कुछ राज्यों में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं भारत में ई-सिगरेट के सभी उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है।

Leave a Reply

Next Post

भारत और बांग्‍लादेश एक दूसरे के प्रतिस्‍पर्धी नहीं बल्कि सहयोगी हैं : पीयूष गोयल

शेयर करे नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत हुई तथा अन्य 46 लोग लापता हैं। 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस