‘माफिया’ पर छिड़ी बहस पर बोले अदनान सामी- मैं सबसे बड़ा आउटसाइडर, बॉलिवुड किसी के बाप की जागीर नहीं

indiareporterlive
शेयर करे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलिवुड में खेमेबाजी, नेपोटिजम और म्यूजिक इंडस्ट्री में माफिया पर बहस तेज हो गई है। सोनू निगम वीडियो अपलोड करके इस मामले पर गुस्सा जता चुके हैं। वहीं सिंगर अदनान सामी बॉलिवुड में ‘माफिया’ और अपने’आउटसाइडर’ होने पर बोले हैं।

चीजें बदलने की जरूरत

अदनान सामी इंस्टाग्राम पर भी लंबा पोस्ट लिख चुके हैं। अब उन्होंने टाइम्सऑफइंडिया.कॉम से खास बातचीत में रिऐक्शन दिया है। उनका कहना है कि अगर आप टैलंटेड हैं तो आपको मौका मिलना चाहिए। अगर आपको मना किया जा रहा है तो चीजें बदलने की जरूरत है। इस वक्त ‘आउटसाइडर’ और ‘माफिया’ दो शब्द चर्चा में हैं। क्या अदनान सामी भी मुंबई में ‘आउटसाइडर’ नहीं? इस पर अदनान कहते हैं, मैं तो यहां सबसे बड़ा आउटसाइडर हूं, लेकिन मैंने खुद को जबरदस्ती यहां बनाए रखा।

बॉलिवुड में मौजूद है माफिया
तो क्या इसका यह मतलब निकाला जाए कि इंडस्ट्री में बाहर के लोगों का सर्वाइव करना इतना बड़ा मुद्दा नहीं है? अदनान इस बात से इनकार करते हैं, उन्होंने कहा कि चीजें अब बदल गई हैं। वह कहते हैं कि लोग कुछ सुपरस्टार्स का नाम लेते हैं कि वे भी आउटसाइडर थे लेकिन यह तुलना आज नहीं की जा सकती। वे लोग इंडस्ट्री में 2 दशक या इससे भी पहले से हैं। उस वक्त जो लोग उन्हें मौका दे रहे थे वे ज्यादा सिक्योर और टैलंट का सम्मान करने वाले थे। इसलिए पहले से तुलना नहीं की जा सकती। इस वक्त माफिया मौजूद हैं। पहले से चीजें बहुत अलग हैं। जो लोग टैलंटेड हैं उन्हें आगे लाने की जरूरत है या बिना किसी प्रताड़ना के उन्हें आगे आने दिया जाए। बॉलिवुड किसी के बाप की जागीर नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली हमेशा कहते हैं- अपने दम पर बनो नंबर वन: हार्दिक पंड्या

शेयर करे नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का खेल के प्रति जुनून और उनकी कड़ी मेहनत का मुरीद भला कौन नहीं है। विराट के साथी खिलाड़ी भी विराट जैसा बनने की सोच रखते हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या  ने बताया कि विराट कहते हैं कि अपनी कड़ी मेहनत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं