आईपीएल 2020 में आज कोलकाता vs बेंगलुरु

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आईपीएल के 13वें सीजन का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आज शारजाह में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में केकेआर तीसरे और आरसीबी चौथे स्थान पर है। दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो बेंगलुरु ने सिर्फ एक बार ही कोलकाता को हराया है।

मैच में कोलकाता के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका रहेगा। केकेआर ने पिछले दोनों मैच आखिरी ओवरों में रोमांचक तरीके से जीते हैं। पहले उसने चेन्नई को 10 रन और फिर पंजाब को 2 रन से हराया था। वहीं, बेंगलुरु ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

रसेल और नरेन के खेलने पर संशय

केकेआर के लिए चोटिल आंद्रे रसेल और सुनील नरेन का संदिग्ध एक्शन चिंता का सबब बना हुआ है। ऐसे में दोनों को टीम में जगह न मिलने की हालत में टॉम बेंटन और लॉकी फर्ग्युसन को जगह मिल सकती है।

पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान नरेन को मिली वार्निंग

शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नरेन का बॉलिंग एक्शन संदिग्ध पाया गया था। इसकी शिकायत पर अंपायर उल्हास गांधे और क्रिस गैफनी ने वार्निंग दी। ये दोनों ही अंपायर शनिवार के मैच में ग्राउंड अंपायरिंग कर रहे थे। बाद में बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन कमेटी ने नरेन का नाम अपनी वॉर्निंग लिस्ट में शामिल कर लिया। नरेन को यही कमेटी आगे गेंदबाजी के लिए हरी झंडी देगी।

कोहली की शानदार फॉर्म से आरसीबी को उम्मीद

शुरुआती मुकाबलों में रन के लिए तरस रहे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पुराने रंग में दिख रहे हैं। कोहली ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ शानदार 90 रन की पारी खेली थी। इससे पहले भी कोहली ने राजस्थान के खिलाफ नाबाद फिफ्टी लगाई थी।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नबंर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कोलकाता ने 2 बार खिताब जीता, बेंगलुरु को अब भी इंतजार

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन, एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी।

कोलकाता का सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा

आईपीएल में कोलकाता का सक्सेस रेट 52.98% है। केकेआर ने अब तक कुल 184 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 96 जीते और 88 हारे हैं। वहीं, बेंगलुरु का सक्सेस रेट 47.81% है। आरसीबी ने अब तक कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 88 जीते और 95 हारे हैं। 4 मैच बेनतीजा रहे।

Leave a Reply

Next Post

भालू के जानलेवा हमले से गंभीर होरीलाल को सिम्स में मिला नया जीवन, विकृत चेहरा भी हो गया पूर्ण रूप से ठीक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 12 अक्टूबर 2020। कोरबा जिले के ग्राम पोड़ीखोहा के ग्रामीण होरीलाल जो भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे सिम्स में नया जीवन मिला है। यहां के डाॅक्टरों ने अपने अथक प्रयास से घायल का सफल ऑपरेशन कर उसके […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक