आसिम रियाज संग शादी पर हिमांशी खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्दबाजी नहीं, कहीं कल फिर मजाक बने

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज को बिग बॉस के घर में प्यार हुआ था और तब से दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए आसिम और हिमांशी के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आए, पर आज भी उनका रिलेशन काफी स्ट्रॉन्ग है।

‘अभी आसिम का तरक्की करने का वक्त’

ईटाइम्स टीवी को दिए इंटरव्यू में हिमांशी खुराना ने आसिम संग अपनी शादी के प्लान के बारे में बताते हुए कहा, ‘आसिम ने फुल स्विंग बस अभी काम करना शुरू किया है और यही वक्त है जब वह आगे बढ़ सकता है, तरक्की कर सकता है। इसलिए अभी हम शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मैं भी लगातार काम कर रही हूं और कई बढ़िया ऑफर भी हैं।’

‘जल्दबाजी में चीजें बिगाड़ना नहीं चाहते’

हिमांशी ने आगे कहा, ‘शादी करने का मतलब है कि हमें एक-दूसरे को वक्त देना होगा। फिलहाल हम दोनों अलग-अलग इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और वहां के तौर-तरीके, माइंडसेट एकदम अलग है। हमारा धर्म, हमारी परवरिश भी एकदम अलग है। वह मुंबई में है और मैं यहां हूं। तो हम जल्दबाजी करके चीजें बिगाड़ना नहीं चाहते।’

‘नहीं चाहते जल्दबाजी में शादी, कल फिर मजाक बने’

हिमांशी ने कहा कि वह और आसिम शादी के लिए पूरी तरह से तैयार होना चाहते हैं ताकि कल को उनके रिश्ते का मजाक न बने। वह बोलीं, ‘हम नहीं चाहते कि जल्दबाजी में शादी करें और कल को हमारा रिश्ता सबके लिए मजाक बन जाए। हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार होना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि शादी एकदम सही वक्त पर हो। यह एकदम मैच्योर फैसला होगा।’

इस कारण आसिम से होती है जलन

बीच-बीच में कई बार ऐसी खबरें आईं कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। यहां तक कहा गया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। पर जब-जब ऐसी खबरें आईं तब-तब आसिम और हिमांशी और भी मजबूती से सामने आए। हिमांशी ने बताया कि आसिम उनकी मां के बहुत करीब हैं। रिश्ता ऐसा है जिसे देख कभी-कभी उन्हें भी जलन महसूस होने लगती है। हिमांशी बोलीं, ‘मुझे कभी-कभी बहुत जलन महसूस होती है क्योंकि आसिम और मेरी मां का बहुत करीबी का रिश्ता है। मां मुझे मेसेज करना भूल जाती हैं, लेकिन वह और आसिम रोजाना बातें करते हैं। आसिम की भतीजी मुझे बहुत पसंद करती है। आसिम की भांजी को मैं बहुत पसंद हूं। वह मुझे वॉइस नोट्स भेजती रहती है। उसे मेरा स्टाइल बहुत पसंद है और मुझे गाउन, लहंगा के बारे में मेसेज करती रहती है। वह मेरे साथ हमेशा टच में रहती है।’

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे पस्त हुए भारतीय बल्लेबाज, टीम को मिली 58 रनों की बड़ी हार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 4 अप्रैल 2021। बदर मुनीर (50) के शानदार अर्धशतक से पाकिस्तान ने भारत को त्रिकोणीय ब्लाइंड सीरीज के पहले मुकाबले में शनिवार को 58 रन से हरा दिया। ढाका के बसुंधरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने मैच के पहले […]

You May Like

नो-एंट्री में घुसे 7 भारी वाहन पकड़ाए....|....छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए:किराया बढ़ाने की मांग....|....एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ....|.... दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी, जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे....|....डायन होने के शक में महिला को बनाया बंधक....|....इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी....|....खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव....|....टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म....|....प्रदेश में स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे - कांग्रेस....|....टेस्ट मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भारी अंतर ने खोली पोल, स्मार्ट मीटर फेल तो जनता से वसूली कैसी? - कांग्रेस