कोरोना काल में कायम है फुटबॉल का रोमांच

indiareporterlive
शेयर करे

घातक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भले पूरी दुनिया की रफ्तार को महीनों के लिए थाम दिया हो। लेकिन इस बीच फुटबॉल (Football in covid- 19 time) का रोमांच दुनिया के किसी न किसी कौने में दिखता ही रहा। भले ही कई बड़ी लीग और टूर्नमेंट कोविड- 19 के चलते स्थगित या रद्द हुए हों लेकिन इसके बावजूद कई देशों में फुटबॉल संभल-संभलकर खेला जा रहा था।

साउथ कोरिया में के-लीग

NBT

साउथ कोरिया का फुटबॉल सीजन कोरोना के कारण दो महीने तक टला रहा। लेकिन मई की शुरुआत में खाली स्टेडियम में (बिना दर्शकों के) इसे शुरू कर दिया गया। हालांकि खिलाड़ियों को भी यहां गोल का जश्न मनाते हुए किसी दूसरे खिलाड़ी को छूने की अनुमति नहीं थी।

तजाकिस्तान में चला सुपर कप

NBT

दुनिया के ज्यादातर देश मार्च के मध्य से ही कोविड- 19 महामारी के चलते सख्त लॉकडाउन में चले गए थे। लेकिन तजाकिस्तान में अप्रैल की शुरुआत से ही फुटबॉल खेला जा रहा था। ताजिकिस्तान की राजधानी डुशबेन में सुपर कप खेला गया। यहां दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं थी लेकिन फुटबॉल जारी था।

जर्मनी में शुरू हुई बुंडेसलीगा

NBT

कोरोना के बीच जर्मनी में दो महीने बाद खाली स्टेडियमों में फुटबॉल की वापसी हुई। यहां लॉकडाउन के बाद बुंडेसलीगा का फिर आगाज हुआ। इस तरह कोरोना के बाद यह फिर से शुरू होने वाली पहली यूरोपीय लीग बन गई।

तीन महीने बाद शुरू हुई ला लीगा

NBT

कोविड-19 के कारण तीन महीने तक स्थगित रही स्पेन की मशहूर लीग ला-लिगा भी अब शुरू हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखकर फिलहाल यह लीग दर्शकों के बिना खेली जा रही है। इसमें मेसी जैसे स्टार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।

हंगरी में फुटबॉल देखने तो दर्शक भी पहुंचे

NBT

हंगरी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बाद दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला पहला यूरोपीय देश बना। हंगरी फुटबॉल संघ ने अपने क्लबों को कुछ शर्तों के साथ स्टेडियम को प्रशंसकों को आने की छूट दी।

और इन देशों में तो रुका ही नहीं फुटबॉल

NBT

बेलारूस, तुर्कमेनिस्तान और ताइवान जैसे देशों ने कोरोना वायरस के बावजूद अपने यहां फुटबॉल मुकाबले नहीं रोके थे। हालांकि यहां कोरोना से बचाव और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर जरूरी कदम जरूर उठाए गए।

Leave a Reply

Next Post

खलेगी बॉक्‍स ऑफिस के 'सुल्‍तान' सलमान खान की कमी

शेयर करेबॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैन ईद सिर्फ इसलिए नहीं मनाते हैं कि यह एक त्यौहार है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि उनका पसंदीदा ऐक्टर इस विशेष अवसर अपनी फिल्म को रिलीज करके उन्हें ईदी देता है। पिछले कई सालों से सलमान खान ईद के मौके पर अपनी फिल्म जरूर रिलीज करते हैं ताकि […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह