अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘बेलबॉटम’ का टीजर रिलीज ,पुरानी स्टाइल की पैंट और बड़ी मूंछों में नजर आए अक्षय कुमार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘बेलबॉटम’ का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया। 30 सेकंड के इस टीजर में वे बड़ी-बड़ी मूंछों के साथ बेलबॉटम स्टाइल वाली पैंट पहने एयरपोर्ट की सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे अलग-अलग हवाई जहाज के करीब दिखाई देते हैं।

https://www.instagram.com/p/CF82fY0Hb4L/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ‘गो बेलबॉटम। ये आपको 80 के दशक की रोमांचकारी यादों में ले जाएगी। पेश है #बेलबॉटम का टीजर।’ फिल्म में अक्षय के अपोजिट वाणी कपूर दिखाई देंगी। साथ ही हुमा कुरैशी और लारा दत्ता का भी अहम रोल होगा।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में अक्षय भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के अधिकारी का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग स्कॉटलैंड और लंदन में हुई है। साथ ही ये फिल्म कोरोना महामारी के बीच सबसे पहले शूटिंग शुरू और खत्म करने वाली पहली फिल्म भी है। फिल्म की रिलीज डेट 2 अप्रैल 2021 तय की गई है।

कोरोना फ्री रही पूरी कास्ट-क्रू

पिछले दिनों फिल्म की कास्ट और क्रू यूके गई थी। जहां अगस्त से सितंबर के बीच शूट कम्पलीट हुआ। कोरोना काल में काम करने के बावजूद फिल्म के किसी भी सदस्य को कोरोना संक्रमण नहीं हुआ। इस फिल्म में डायरेक्शन रंजीत एम तिवारी का है और प्रोडक्शन वासु-जैकी भगनानी का है। फिल्म की कहानी असीम अरोरा और परवेज शेख ने लिखी है।

Leave a Reply

Next Post

वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार 'युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध' कैंपेन की घोषणा, लॉन्च होगा ग्रीन दिल्ली ऐप

शेयर करेसीएम केजरीवाल ने शुरू किया कैंपेन , कोरोना में जानलेवा हो सकता है प्रदूषण सीएम ने कहा कि आसपास के राज्यों में पराली जलाने से पूरी दिल्ली में धुआं फैलता है सर्दी में प्रत्येक साल रहती है प्रदूषण की समस्या इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2020। दिल्ली […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें