अमेरिका में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत, ट्रंप बोले- क्वारंटीन की जरूरत नहीं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमेरिका । कोरोना वायरस का जानलेवा प्रकोप जारी है। एक तरफ जहां संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी जारी है। अमेरिका में रविवार की सुबह नौ बजे तक कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 124,377 पहुंच गया है।

वहीं, 2190 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।इसके अलावा 1095 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं। संक्रमितों के सबसे अधिक मामले न्यूयॉर्क से सामने आ रहे हैं। जहां इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 672 लोगों की जान चली गई है। तेजी से फैलते कोविड-19 के संक्रमण रे बीच इस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि व्हाइट हाउस की कोरोना वायरस टास्क फॉर्स ने न्यूयॉर्क में सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना वायरस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि क्वारंटीन की जरूरत नहीं है। आज रात सीडीसी इस बारे में फैसला लेंगे। मालूम हो कि अमेरिकी सरकार भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच देश में फंसे अमेरिकी नागरिकों को निकालने की व्यवस्था कर रही है।

मंजूरी मिलने में लगेगा वक्त

अमेरिकी अधिकारी इयान ब्राउनली ने शुक्रवार को कहा कि हम भारत में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विदेशी उड़ान सेवाओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों देशों की ओर से इसे मंजूरी मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। भारत में लगे लॉकडाउन के कारण सभी उड़ाने रद्द हैं और परिवहन की सभी सेवाएं बंद हैं 

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान में बड़ा फेरबदल, छह आईएएस और 22 आरएएस अधिकारियों के तबादले

शेयर करेजयपुर। राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 22 अधिकारियों का तबादला कर दिया। कार्मिक विभाग की ओर से देर रात जारी आदेशानुसार, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के अध्यक्ष रविशंकर श्रीवास्तव को विभागीय जांच का […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस