‘नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम’

Indiareporter Live
शेयर करे

सीएम साय बोले- भ्रम में न रहें; 38 जगहों पर बनेंगे सेवा ज्योति संकल्प चौक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदेलगा। इसे लेकर रायपुरवासियों में कई तरह की चर्चा हो रही है। इन चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने तेलीबांधा चौक के नाम बदलने को लेकर फैले अफवाह पर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। इसके साथ ही न तो चौक के नाम में कोई बदलाव किया जा रहा है और न ही उसके मूल स्वरूप के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के तहत विकसित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा। इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुर्ग जिले को इस अवसर पर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

11 सूत्री मांगों को लेकर 33 जिलों में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर, 08 अक्टूबर 2026। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर छतीसगढ़ के सभी 33 जिलों में किसान अपनी विविध मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों पर व्यापक आंदोलन कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता और किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ रैलियां निकालते हुए जिला […]

You May Like

कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू....|....नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित....|....50 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार....|....जज की जगह नहीं ले सकता एआई....|....गुना के बजरंगगढ़ किले के पास अवैध खनन पर एनजीटी सख्त....|.... नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन....|....वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार....|....पाकिस्तान से अपलोड हुआ था सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो....|....30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल....|....आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क