गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 8 अगस्त 2020 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा आयुक्त डॉ. अय्याज तंबोली के साथ पाटन, अभनपुर, डूमरतराई का सघन दौरा कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री जुनेजा ने विभिन्न कार्यों का अवलोकन कर उसे तत्परता के साथ समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही श्री जुनेजा ने डुमरतराई में थोक बाजार के पास रिक्त भूमि पर व्यावसायिक उपयोग हेतु योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उनके द्वारा अभनपुर में आवासीय योजनाओं  हेतु चिन्हाकिंत विभिन्न भूमि का अवलोकन किया गया। श्री जुनेजा द्वारा पाटन में निर्मित दीन दयाल आवास योजना एवं अटल आवास योजना का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कालोनी की साफ-सफाई हेतु तत्काल कार्यवाही करने के साथ ही कालोनी के सड़क, नाली सिवर लाईन को सुव्यसस्थित करने के निर्देश दिए। आयुक्त द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण, नाली, सिवर लाईन एवं भवनों के रिपेयर की निविदा आमंत्रित की गई है।

निरीक्षण के समय अध्यक्ष श्री जुनेजा द्वारा अटल आवास पाटन के हितग्राहियों से चर्चा के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि पानी की समस्या का निराकरण कर लिया गया है। सड़क, नाली, सिवर लाईन , साफ सफाई व भवनों के रिपेयर का कार्य शीघ्र किया जा रहा है। अध्यक्ष श्री जुनेजा द्वारा निरीक्षण के दौरान जी.ए.डी. कालोनी पाटन, परसदा एवं अन्य सभी कालोनियों में वृक्षा-रोपण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर आयुक्त एच.के.जोशी, अपर आयुक्त एच.के.वर्मा, उपायुक्त आर.के.राठौर, उपायुक्त अजीत सिंह पटेल, सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Next Post

हमारा संविधान हर समुदाय को न्याय देने का आधार: भूपेश बघेल : हमारी न्याय दिलाने की विरासत से जुड़ी है ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’

शेयर करेगोधन न्याय योजना ग्रामीणों की आजीविका और समृद्धि का माध्यम कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं, बचाव के लिए सावधानी जरूरी लोकवाणी की नवीं कड़ी: रेडियो वार्ता के जरिए मुख्यमंत्री आम जनता से हुए रू-ब-रू रेडियो श्रोताओं से ‘न्याय योजनाएं, नई दिशाएं’ विषय पर चर्चा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस