मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 21 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाल गंगाधर तिलक द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए शुरू किया गया सार्वजनिक गणेश उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस साल पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए गणेश उत्सव के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। उन्होंने अपील की है कि लोग कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Leave a Reply

Next Post

धोनी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रैना को लिखी चिट्‌ठी कहा- आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता

शेयर करेमहेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हे चिट्ठी लिखी थी, इसी दिन रैना भी रिटायर हुए थे मोदी ने रैना को लिखा- मुरादनगर से लखनऊ और फिर टीम इंडिया का सफर वास्तव में बड़ी उपलब्धि संन्यास के लिहाज से आप काफी युवा और ऊर्जावान हैं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण