IPL 2020 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब, पंजाब को आज गेल से उम्मीदें, RCB के खिलाफ हार के क्रम को तोड़ना होगा लक्ष्य

indiareporterlive
शेयर करे

किंग्स इलेवन का सामना बेंगलोर से,प्लेऑफ में बने रहने के लिए हर हाल में चाहिए जीत

 कोहली की टीम के खिलाफ ही दर्ज की थी किंग्स इलेवन ने सत्र की एकमात्र जीत 

पहला मुकाबला होगा यह क्रिस का इस सत्र का 

132 रन की पारी खेली थी लोकेश ने बेंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में

490 रन बनाए थे गेल ने पिछली बार 13 मैचों में 40.83 की औसत से 

326 छक्के लगाए हैं गेल ने जो आईपीएल के किसी खिलाड़ी के सर्वाधिक हैं 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अब तक ऑलराउंड खेल दिखाने में नाकाम रहा किंग्स इलेवन पंजाब विस्फोटक क्रिस गेल के सहारे जीत की राह पर लौटा चाहेगा। राहुल की किंग्स इलेवन को बृहस्पतिवार को आईपीएल मुकाबले में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कठिन चुनौती का सामना करना है। किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाए हैं। उसने जो सात मैचों में से छह हारे हैं और सिर्फ एक जीत दर्ज की है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए अब उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। किंग्स इलेवन ने टूर्नामेंट में अपनी एकमात्र जीत आरसीबी के खिलाफ ही हासिल की थी। टीम 24 सितंबर की उस जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं है क्योंकि कोहली एंड कंपनी ने तब से अपने खेल में काफी सुधार कर दिया है।

छोटा मैदान आएगा सिक्सर किंग को रास

शारजाह का विकेट हालांकि धीरे-धीरे धीमा पड़ता जा रहा है लेकिन यहां का छोटा मैदान गेल सरीखे ‘सिक्सर किंग’ के लिए आदर्श साबित हो सकता है। वैसे इस 41 वर्षीय बल्लेबाज के लिए पहली गेंद से ही हावी होना आसान नहीं होगा। वह अभी तक टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं। गेल को पिछले दो मैचों में खेलना था लेकिन ‘फूड पॉइजनिंग’ के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। अब जबकि वह पूरी तरह से फिट हैं तब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें किसकी जगह पर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है।

मैक्सवेल हो रहे फेल

ग्लेन मैक्सवेल को बाहर रखना एक विकल्प हो सकता है क्योंकि वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं। इसके अलावा किसी विदेशी गेंदबाज की कीमत पर गेल को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। किंग्स इलेवन के कप्तान लोकेश राहुल और उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम अंकतालिका में सबसे निचली पायदान पर है।

गेंदबाजी चिंता का विषय

पंजाब के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय है। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विशेषकर डेथ ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी नहीं कर पाया है। सही संतुलन तैयार करने के प्रयास में लगातार बदलाव भी टीम की खराब स्थिति का कारण है। 

आरसीबी ने खेल में किया सुधार

किंग्स इलेवन को अब उस आरसीबी का सामना करना है जिसके प्रदर्शन में निरंतर सुधार होता जा रहा है। पिछले कई वर्षों में पहली बार लग रहा है कि टीम गेंदबाजी की अपनी कमजोरी से उबर गई है। वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी बेहद प्रभावी रही है। क्रिस मौरिस के चोट से वापसी करने के बाद उनके तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिली है। आरसीबी ने पिछला मैच कोलकाता के खिलाफ इसी मैदान पर खेला था। वह यहां की पिच की बदलती प्रकृति से वाकिफ हैं। किंग्स इलेवन ने यहां अपना आखिरी मैच 27 सितंबर को खेला था। तब विकेट बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल था। 

डीविलियर्स अकेले ही काफी

बैंगलोर को मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स अकेले दम पर जीत दिला रहे हैं। कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 73 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। उनके अलावा आरोन फिंच भी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। उनके शीर्ष चार बल्लेबाज (फिंच, देवदत्त पडिक्कल,कोहली और डिविलियर्स) किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

 दोनों टीम टीम इस प्रकार हैं –

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदास पडीक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उदाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम ज़म्पा।

किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल, हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौतम, हार्डस विलोजेन, सिमरन सिंह।
विज्ञापन

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश के 12वी कक्षा उर्त्तीण युवाओं के लिए होटल प्रबंधन में डिग्री-डिप्लोमा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

शेयर करेआवेदन करने की अंतिम तिथि अब 19 अक्टूबर तक इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ के ऐसे छात्र जो होटल प्रबंधन के विषयों में तीन वर्षीय स्नातक डिग्री प्राप्त करने के इच्छुक है एवं एनसीएचम जेईई परीक्षा में किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके हैं वे […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम