एमपी: शिवराज ने राजगढ़ कलेक्‍टर निधि निवेदिता को हटाया, बीजेपी नेता को मारा था थप्‍पड़

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कुछ अहम फैसले किए। उन्‍होंने निगम आयोग के सभी राजनैतिक मनोनयन निरस्त कर दिए हैं। इसके अलावा राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया गया है। इसके अलावा, रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव को भी ह‍टा दिया गया है। निधि वही अधिकारी हैं जिन्‍होंने जनवरी में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता को थप्‍पड़ मारा था। प्रिया वर्मा की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई थी। विवाद के बाद, शिवराज ने दोनों अधिकारियों पर सरकार के समर्थन में काम करने का आरोप लगाया था। अब सरकार बनने पर शिवराज ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जनवरी का है मामला
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में 19 जनवरी को CAA के समर्थन में रैली निकली थी। इस दौरान, वहां मौजूए एक बीजेपी कार्यकर्ता को कलेक्टर निधि निवेदिता ने थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई थी। डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। फिर निवेदिता ने पुलिस महकमे के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को भी थप्पड़ मार दिया। जांच में यह शिकायत सही पाई गई।

तब क्‍या बोले थे शिवराज?
एएसआई को थप्पड़ मारने की घटना सामने आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था, ‘सिद्ध हो चुका है कि राजगढ़ कलेक्टर ने अपनी सीमा लांघ कर पहले तो संसद में बने कानून का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं पर थप्पड़ बरसाए और इसके साथ ही एक एएसआई को भी थप्पड़ मारा। कमलनाथ जी से मेरा सवाल है कि क्या अब भी इन्हें बचाया जाएगा या फिर इन पर कार्रवाई की जाएगी?

तेवरों की वजह से चर्चा में रही हैं निधि
2012 बैच की आईएएस ऑफिसर निधि निवेदिता की पहली पोस्टिंग झाबुआ में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर हुई थी। इसके अलावा वह एकीकृत बाल विकास योजना की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर और इंदौर की अडिशनल कलेक्टर भी रह चुकी हैं। सिंगरौली जिले में जिला पंचायत CEO के तौर पर तैनाती के दौरान उन्होंने शौचालय बनवाने में घपला करने वाले पंचायत सचिव से उठक-बैठक करवाई थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्‍यमंत्री शिवराज से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, दिखी गर्मजोशी

शेयर करेहाइलाइट्स शिवराज से मिलने उनके घर लिंक रोड स्थित बंगला नंबर B-8 पहुंचे कमलनाथ मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, कमलनाथ ने शिवराज के बेटे से पूछा हाल कहा- प्रदेश के विकास के लिए शिवराज को मिलेगा कांग्रेस का सहयोग इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ