शादी में पहुंचा कोरोना संक्रमित व्यक्ति, प्रशासन ने दूल्हा-दुल्हन समेत 85 लोगों को किया क्वारंटीन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। एमपी के छतरपुर जिले में एक शादी समारोह में आए रिश्तेदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट शादी के दिन ही आई थी, इसलिए शादी पर भी खतरा मंडराने लगा था। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शर्त रखी कि शादी संपन्न होते ही सभी लोग होम क्वारंटीन होंगे। डर के माहौल में किसी तरह से सात फेरे हुए, उसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ 86 लोग क्वारंटीन हो गए। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति दुल्हन का रिश्तेदार है। 3 दिन पहले वह गुरुग्राम से आया था। लक्षण दिखने के बाद उसका सैंपल लिया गया था। शादी के दिन उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

मिठाई बना रहा था संक्रमित व्यक्ति
छतरपुर जिला पंचायत के सीईओ के अनुसार संक्रमित व्यक्ति को छतरपुर पहुंचने के बाद से ही हम लोग ट्रेस कर रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित व्यक्ति छतरपुर के घुवारा गांव स्थित एक शादी पंडाल में मिला। वह लक्ष्मी और अवधेश अहिरवार के रिसेप्शन के लिए मिठाई बना रहा था। दूल्हा एक किसान है, दोनों आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। कोविड संक्रमित व्यक्ति का भाई सरपंच है। संक्रमित व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत करवाया और शादी संपन्न करवाई।

दूल्हा अवधेश ने कहा कि रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मुझे लगा कि शादी अब रोक दी जाएगी। मैं चिंतित था कि आने वाले दिनों में कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। लेकिन प्रशासन ने शादी जारी रखना को कहा, साथ ही वह धैर्य के साथ यहां इंतजार करते रहें। साथ ही शादी की सारी रस्में निभाई गईं। सब कुछ संपन्न होने के बाद हम लोगों को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया।

Leave a Reply

Next Post

लापता भाजपा नेता की टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

शेयर करेसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिछले तीन दिन से लापता बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है. मंगलवार की सुबह ग्राम विशालपुर के रेडी पहरी चौक के पास भाजता नेता शिवचरण की लाश टुकड़ों में बरामद हुई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग