आईपीएल में आज राजस्थान और हैदराबाद, दो अंकों के लिए होगी कड़ी टक्कर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आईपीएल के 13वें सीजन का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच दुबई में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दोनों टीमों को यह मैच जीतना जरूरी है। यूएई में चल रहे टूर्नामेंट में सभी टीमों ने कोटे के अधिकतर मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें कुछ ही मैच और खेलने हैं। ऐसे में हर टीम की कोशिश है कि वे ज्यादा से ज्यादा मुकाबले जीतें। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब सभी मुकाबले जीतने जरुरी हैं। ऐसे में आज जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो कुछ बदलाव के साथ इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती हैं।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान की टीम ने चेन्नई के खिलाफ पिछला मुकाबला जीता है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। टीम में बेन स्टोक्स और रॉबिन उथप्पा फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग दिख सकते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी और अंकित राजपूत फिर से मैदान में उतर सकते हैं।

संभावित एकादस: 
बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी और अंकित राजपूत

सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद की टीम के लिए सब कुछ सही नहीं चल रहा है। टीम नौ में से छह मुकाबले गंवा चुकी है और उसे पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में भी टीम ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बावजूद हार का सामना किया। पिछले मैच में केन विलियमसन तकलीफ में दिखे थे ऐसे में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन/जेसन होल्डर, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विजय शंकर दिख सकते हैं। गेंदबाजी में राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा और बासिल थंपी नजर आ सकते हैं।

संभावित एकादस:
डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन/जेसन होल्डर, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा और बासिल थंपी 

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान की फिल्म राधे अगले साल 12 मई को ईद पर होगी रिलीज?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ईद पर अपनी फिल्म को रिलीज करने की एक ऐसी प्रथा शुरू की है जिसका पालन वे अभी भी करते दिख जाते हैं। अगर शाहरुख दिवाली, आमिर क्रिसमस तो सलमान भी ईद पर ही अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां